{"_id":"6a0fe5feb2df8409d1001f37","slug":"census-team-door-to-door-survey-begins-today-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janganana: स्व-गणना के बाद आज से घर-घर सर्वे करेंगी जनगणना टीम, पहले तीन दिन लापरवाही पर नोटिस-कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janganana: स्व-गणना के बाद आज से घर-घर सर्वे करेंगी जनगणना टीम, पहले तीन दिन लापरवाही पर नोटिस-कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
स्व-गणना के बाद अब घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम आज से होगा। लेखपाल, इंजीनियर, टैक्स सुपरिंटेंडेंट, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर शुरुआती दिनों में प्रगणकों के साथ क्षेत्र में मौजूद रहेंगे, ताकि घरों की सूची ब्लॉक की सही पहचान हो सके और मोबाइल एप से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान कराया जा सके।
जनगणना
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जनगणना-2027 के तहत 22 मई से अलीगढ़ जिले में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का क्षेत्र कार्य शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है, जबकि तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों और मास्टर ट्रेनर्स की टीम भी तैनात कर दी गई है।
Trending Videos
जिले में अब तक 23,400 परिवार ऑनलाइन स्व-गणना पूरी कर चुके हैं। जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रगणक ने पहले तीन दिनों में एक भी रिकॉर्ड नहीं जुड़ेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल, इंजीनियर, टैक्स सुपरिंटेंडेंट, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर शुरुआती दिनों में प्रगणकों के साथ क्षेत्र में मौजूद रहेंगे, ताकि घरों की सूची ब्लॉक की सही पहचान हो सके और मोबाइल एप से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान कराया जा सके। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जनगणना कंट्रोल रूम से अब पूरे अभियान की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी।