{"_id":"6a0f76410805e00ef70a941e","slug":"the-heat-wave-will-continue-for-seven-days-and-nights-will-also-be-hot-aligarh-news-c-2-1-ali1027-979524-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सात दिनों तक झुलसाएगी लू, रातें भी रहेंगी गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सात दिनों तक झुलसाएगी लू, रातें भी रहेंगी गर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 22 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा रोड पर तेज धूप में दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूरज के तेवर बृहस्पतिवार को इतने तल्ख थे कि सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक जिले में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे रहेंगे कि दिन में लू के थपेड़े लोगों को झुलसाएंगे, जबकि रात में भी गर्म हवाएं चैन नहीं लेने देंगी।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। 22 से 25 मई तक पारा लगातार 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस दौरान तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी। रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।
एएमयू के भूगोल विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि 26 और 27 मई को तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
लू के प्रकोप पर प्रशासन अलर्ट
लगातार बढ़ते तापमान व लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा प्रमोद कुमार ने जनहित में जारी अपील में कहा है कि तेज गर्मी और गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। ऐसे में नागरिक सावधानी बरतकर स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। ब्यूरो

Trending Videos

आगरा रोड पर तेज धूप में दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां।- फोटो : samvad