{"_id":"6a5478a504cb17e7700a1c2c","slug":"plaster-of-the-new-building-of-naurangilal-government-inter-college-aligarh-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरंगीलाल इंटर कॉलेज: नए भवन के प्लास्टर गिरने का सीएम मीडिया सेल ने लिया संज्ञान, डीएम ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगीलाल इंटर कॉलेज: नए भवन के प्लास्टर गिरने का सीएम मीडिया सेल ने लिया संज्ञान, डीएम ने तलब की रिपोर्ट
Mon, 13 Jul 2026 11:03 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:03 AM IST
सार
अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। नए भवन की छत से प्लास्टर गिरने के बावजूद इसमें कक्षाओं का संचालन जारी है। इसके बारे में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
बच्चों के सिर के ऊपर उखड़ा छत का प्लास्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के जर्जर भवन की खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने संज्ञान ले लिया है। मुख्यमंत्री मीडिया सेल के संज्ञान लेने के बाद डीएम अविनाश कुमार ने डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह से रिपोर्ट तलब कर ली। डीआईओएस ने कॉलेज की वर्तमान स्थिति, आधारभूत सुविधाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कहा कि कॉलेज परिसर मुख्य सड़क से नीचा होने और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने से बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इसके स्थायी समाधान के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नई चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। भवन मरम्मत का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज: नए भवन का गिर रहा प्लास्टर, उसी में पढ़ रहे बच्चे, मंडरा रहा हादसे का खतरा
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों ने छूटा हुआ पाठ्यक्रम पूरा करने की इच्छा जताई, उन्हें कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रधानाचार्य को आरओ और चिलर प्लांट ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। बंदरों द्वारा विद्युत व सीसीटीवी कैमरों के तारों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के समाधान के लिए कई तार भूमिगत किए जा चुके हैं। शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल रहे।