सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police Ki Pathshala at Mothers Touch School Junior Wing

Aligarh News: मदर्स टच स्कूल जूनियर विंग में लगी पुलिस की पाठशाला, बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की पाठशाला में सीओ धनंजय सिंह ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सलाह दी कि अगर कोई किसी को परेशान करता है, तो उसके बारे में महिला थाना, मिशन शक्ति, एंटी रोमियो या 1090 पर जानकारी देनी चाहिए।

Police Ki Pathshala at Mothers Touch School Junior Wing
पुलिस की पाठशाला में सीओ धनंजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 28 अप्रैल को रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल जूनियर विंग में पुलिस की पाठशाला लगी। इसमें मुख्य अतिथि सीओ धनंजय सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. आरती मित्तल, शिक्षिका फरहा व विद्यार्थी मौजूद रहे। सीओ धनंजय सिंह ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए।



मित्र भी है पुलिस, मदद के लिए रहती है तैयार

  • हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930 को याद रखना छात्राओं के लिए जरूरी है। परेशानी आने पर इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • किसी भी तरह की दिक्कतें सामने आई तो अपने अभिभावक के साथ पुलिस को जरूरी जानकारी देनी चाहिए।
  • पुलिस सिर्फ खाकी वर्दी में नहीं है, बल्कि उन्हें मित्र भी समझें। खुले मन से अपनी बात बताएं। आपके नाम को गोपनीय रखा जाएगा।
  • विज्ञापन
  • सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती न बनाएं। लिंक को खोलने और निजी फोटो साझा करने से बचें। 
  • अगर कोई किसी को परेशान करता है, तो उसके बारे में महिला थाना, मिशन शक्ति, एंटी रोमियो या 1090 पर जानकारी देनी चाहिए।

सवाल : यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए क्या करना चाहिए। - मयंक, वेदांश 
जवाब : पढ़ाई पर फोकस होना चाहिए, जो भी पढ़ें उसे समझकर पढ़ें। परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता में कमी नहीं होनी चाहिए। 
सवाल : अगर किसी छात्रा-महिला को कोई परेशान करता है, तो उसकी जानकारी कहां देनी चाहिए। - सिद्धि जैन, दिव्या
जवाब : इस तरह की घटना को देखें तो फौरन 112 फोन करें। अगले चार-पांच मिनट में पुलिस पहुंच जाएगी। 
सवाल : पुलिसिंग क्या है। -दिव्यांशी 
जवाब : समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध रोकने, सुरक्षा प्रदान करने और नागरिकों की सहायता के लिए पुलिस जो कार्य करती है, उसे पुलिसिंग कहते हैं। 
सवाल : समाज में डरना चाहिए। -निहाल सैनी
जवाब : अगर कोई गलत कार्य करता है, तो वह डरता है। ईमानदारी, सकारात्मक और देशहित में कार्य करने वाला व्यक्ति नहीं डरता है। 
सवाल : खाकी वर्दी में अपने परिवार को समय दे पाते हैं। -सोनाक्षी सिंह
जवाब : कर्म ही पूजा है। परिवार के लिए समय निकालना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed