फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rain in aligarh district

Aligarh Weather: काली घटा छाई, सावन से दो दिन पहले ही झमाझम बरसे मेघ, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 28 Jul 2026 01:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Jul 2026 01:44 PM IST
सार

काली घटा के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 27 जुलाई को पूरे दिन मौसम गर्म रहा। सभी को तेज बारिश का इंतजार था। तेज बारिश से वह इंतजार पूरा हुआ।

विज्ञापन
rain in aligarh district
अलीगढ़ में तेज बारिश का नजारा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सावन शुरू होने से दो दिन पहले ही मौसम ने मंगलवार को करवट ले ली। झमाझम बारिश ने पूरे अलीगढ़ शहर को भिगो दिया। कुछ ही देर की तेज वर्षा से प्रमुख सड़कें, चौराहे और निचले इलाके जलमग्न हो गए। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, इस बारिश ने खेतों में नई उम्मीद जगा दी। धान, मक्का, बाजरा समेत खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है।

विज्ञापन

अलीगढ़ रामघाट रोड पर बारिश का नजाराबारिश में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई, जबकि कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बारिश का स्वागत किया। किसानों का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, सिंचाई का खर्च घटेगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है। सावन की दस्तक से पहले हुई इस बारिश ने शहर में जहां परेशानी बढ़ाई, वहीं गांवों में खुशहाली की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से मिली राहत
काली घटा के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 27 जुलाई को पूरे दिन मौसम गर्म रहा। सभी को तेज बारिश का इंतजार था। तेज बारिश से वह इंतजार पूरा हुआ। तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed