फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven buses painted in the same colours as government buses were seized

Aligarh: रंग हरियाणा-यूपी रोडवेज बस का, कमाई डग्गामार वाहन की, यात्रियों को गुमराह करने वाली सात बसें सीज

Tue, 28 Jul 2026 10:52 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

अलीगढ़ में फर्जी रोडवेज बस संचालन का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कासगंज, अतरौली, मथुरा और टप्पल मार्ग पर यूपी रोडवेज के रंग में रंगी बसें पकड़ी जा चुकी हैं। वर्ष 2024 और 2021 में भी इस तरह की फर्जी बसों पर कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
Seven buses painted in the same colours as government buses were seized
पकड़ी गईं रोडवेज के रंग में रंगी बसें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ जिले में फर्जी रोडवेज बस संचालित करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अलीगढ़-खैर-टप्पल मार्ग पर डग्गामारी कर रहीं सात बसों को सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इनमें पांच बसें हरियाणा रोडवेज के रंग में रंगी हुई थीं, जबकि दो बसें यूपी रोडवेज के रंग में संचालित की जा रही थीं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की टीम ने सभी बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया है। कार्रवाई का नेतृत्व एआरटीओ रोड सेफ्टी सान्या ने किया। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित इन बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभाग की इस अचानक कार्रवाई से डग्गामार बस संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, अलीगढ़-खैर-टप्पल मार्ग पर लंबे समय से अवैध बसों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र के यात्रियों को ढो रही थीं। कुछ बसों को सरकारी बसों की तरह रंगकर चलाया जा रहा था, जिससे यात्रियों को भ्रमित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान 
परिवहन विभाग का कहना है कि डग्गामार बसें अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करती हैं। इनमें ओवरलोडिंग, तेज गति और बिना फिटनेस के संचालन से हादसों का खतरा बना रहता है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और वैध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध बसों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर संचालित हो रहे हैं।

पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं फर्जी बसें
अलीगढ़ में फर्जी रोडवेज बस संचालन का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कासगंज, अतरौली, मथुरा और टप्पल मार्ग पर यूपी रोडवेज के रंग में रंगी बसें पकड़ी जा चुकी हैं। वर्ष 2024 और 2021 में भी इस तरह की फर्जी बसों पर कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा अलीगढ़ से नेपाल तक फर्जी परमिट के आधार पर बस संचालन का मामला भी सामने आया था। इस मामले में बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिवहन विभाग अब ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed