सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raju Das Maharaj at the Aligarh Hindu Sammelan

Hindu Sammelan: अलीगढ़ में 10 स्थानों पर आज हिंदू सम्मेलन, आएंगे राजू दास महाराज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बृज प्रांत में 15 जनवरी से विराट हिंदू सम्मेलन प्रारंभ हो गए थे। आज अलीगढ़ में 10 जगहों पर हिंदू सम्मेलन है। संत राजू दास महाराज भी अलीगढ़ आएंगे।

Raju Das Maharaj at the Aligarh Hindu Sammelan
महंत राजू दास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

हिंदू सम्मेलन में 8 फरवरी को अलीगढ़ जिले में संत और संघ के बड़े पदाधिकारियों का जमावड़ा लगने वाला है। अयोध्या से संत राजू दास महाराज समेत संघ के कई बड़े पदाधिकारी रहेंगे। वह 9 फरवरी को चंडौस में होने वाले हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Trending Videos


जिले में 10 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने बताया कि बृज प्रांत में 15 जनवरी से विराट हिंदू सम्मेलन प्रारंभ हो गए थे। विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को श्री वार्ष्णेय मंदिर क्रीड़ा स्थल, क्वार्सी क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर, दाऊजी नगर में हरिपुर विद्यालय, आजाद नगर में लोधी विहार पार्क, हरिदास नगर जीटी रोड स्थित मैदान, गोविंद नगर में नगला मसानी गोशाला, विश्व कर्मा नगर में नर्मदेश्वर मंदिर, वीर सावरकर नगर में स्वर्ण शाखा स्थित मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओजोन-सांगवान में सम्मेलन संपन्न
सर्व समाज हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में ओजोन एवं सांगवान श्री कृष्ण बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय गवेंद्र पाल सिंह ने की। मुख्य वक्ता डॉ. रामशंकर (प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख) रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में संत वागीश महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवराज धर्माचार्य एवं डॉ. मालती मिश्रा (प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन गंगापुत्र मोहित निर्भय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चमन लाल, गंगापुत्र मोहित निर्भय, प्रांत गौरव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed