सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramadan moon sighted, Roza begins

Ramadan 2026: दिखा रमजान का चांद, मस्जिदों में तरावीह की नमाज हुई शुरू, आज पहला रोजा

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

रमजान शुरू हो गए हैं। पहला रोजा आज है। कल शाम चांद देखने के लिए लोग अपने घर की छत और बालकनी में आ गए। रमजान के आगमन के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खासा चहल-पहल देखने को मिल रही है।

Ramadan moon sighted, Roza begins
चांद के ऐलान नामे पर दस्तख़त करते शाही जामा मस्जिद के इमाम हज़रत मौलाना मुफ्ती महमूद अल हसन कासमी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में 18 फरवरी को रमजान का चांद नजर आते ही जिले के मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि ऊपरकोट स्थित शाही जामा मस्जिद में मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने की।

Trending Videos


कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद अहमद शेवन ने बताया कि चांद देखे जाने की पुष्टि के बाद रमजान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है। चांद दिखते ही शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 फरवरी शाम चांद देखने के लिए लोग अपने घर की छत और बालकनी में आ गए। रमजान के आगमन के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खासा चहल-पहल देखने को मिल रही है। बाजारों में देर रात तक रौनक रही। सहरी और इफ्तार के लिए खजूर, सेवई, फलों और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed