{"_id":"6a70537b22435d74a00be9a1","slug":"readymade-garment-trader-murdered-in-aligarh-after-asking-for-repayment-of-a-loan-neighbor-arrested-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'उसने दो लाख के 4.20 लाख किए...', पड़ोसी ने इसलिए किया कारोबारी का कत्ल; तीसरे बेटे का नहीं देख पाए चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'उसने दो लाख के 4.20 लाख किए...', पड़ोसी ने इसलिए किया कारोबारी का कत्ल; तीसरे बेटे का नहीं देख पाए चेहरा
Mon, 03 Aug 2026 02:55 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:55 PM IST
सार
अलीगढ़ में उधार दिए रुपये मांगने पर रेडीमेड कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया था, मृतक ने इसलिए आरोपी से उधार दी रकम मांगी थी।
विज्ञापन
Readymade garment trader murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज कोतवाली इलाके के ऊपर कोट निवासी रेडीमेड कारोबारी अब्दुल्लाह (45) की उसके ही पड़ोसी साबिर ने उधार दिए रुपये मांगने पर शनिवार रात घर ले जाकर हत्या कर दी। रिश्तेदारों की मदद से शव को जलाली क्षेत्र के हकीमगढ़ी रजबहा की पटरी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
अब्दुल्लाह ने पत्नी के प्रसव के लिए रुपये मांगे थे। रविवार को कारोबारी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कारोबारी की पत्नी एक बेटे को जन्म दिया है। वह अभी तक इस घटना से अंजान है।
शहर कोतवाली थाना ऊपर कोट की पानी की टंकी गली निवासी अब्दुल राजिक ने बताया कि पिता अब्दुल्लाह घर के नीचे बनी दुकान में रेडीमेड का कारोबार करते थे। सामने ही साबिर की कास्मेटिक की दुकान है। पिता से साबिर ने साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर साबिर से उसके पिता का विवाद चल रहा था।

राजिक के अनुसार मां की डिलीवरी होनी थी। इसलिए पिता ने साबिर से रुपये मांगे। शनिवार रात करीब 10 बजे साबिर अपने भाई ताहिर और पिता खलील के साथ घर आया और पैसे देने के बहाने अपने साथ बुलाकर ले गया। देर रात तक जब पिता नहीं लौटे तो उनकी तलाश की। पता न चलने पर रात में ही कोतवाली थाना पहुंचकर सूचना दी।
राजिक ने बताया कि रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने हरदुआगंज क्षेत्र में मिले एक शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा था, वहां मिला शव उसके पिता का ही निकला। राजिक ने आरोप लगाया है कि नामजदों ने सुनियोजित साजिश के तहत उसके पिता की हत्या की। इसमें तीनों पिता-पुत्र के अलावा साबिर के तीन साले तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं।
तीसरे बेटे का नहीं देख पाए चेहरा
अब्दुल्लाह के दो बेटे हैं और तीसरे बच्चे की डिलीवरी के लिए पत्नी रुकईया शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थीं। अब्दुल्लाह ने इलाज के खर्च के लिए साबिर से रुपयों की मांग की थी। घर में नन्हें मेहमान के आने का इंतजार था।

सभी खुश थे लेकिन उससे पहले ही दुखों का आसमान टूट पड़ा। रुकईया ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में बेटे को जन्म दिया। तीसरे बेटे का चेहरा देखना अब्दुल्लाह को नसीब नहीं हुआ। रुकईया को रविवार दोपहर तक पति की हत्या की जानकारी नहीं दी गई थी।
हत्यारे ने कहा-दो लाख के 4.20 लाख किए, इसलिए की हत्या
थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी साबिर ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। साबिर ने बताया कि 16 महीने पहले अब्दुल्लाह से दो लाख रुपये उधार लिए थे। वह प्रत्येक माह की एक तारीख को किस्त के रूप में रुपये लौटा रहा था।

अब तक वह 65 हजार रुपये दे चुका था। अब्दुल्लाह सालाना 60 फीसदी की ब्याज लगा रहा था। इस ब्याज को जोड़कर उसने दो लाख रुपये को 4.20 लाख रुपये कर दिया था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
खुन्नस में आकर उसने एक तारीख को किस्त देने के बहाने अब्दुल्लाह को अपने घर बुलाया। घर में उस समय केवल वे दोनों ही मौजूद थे। मौका देखकर साबिर ने लोहे की रॉड से अब्दुल्लाह के सिर पर हमला कर दिया।
इससे अब्दुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। खून निकलने पर साबिर ने चादर को अब्दुल्लाह के सिर से लपेटा। उसने साड़ी नुमा पर्दा भी लगाया और शव को बाथरूम में छिपा दिया।
रिश्तेदारों की मदद से फेंका शव
हत्या के बाद साबिर के सामने शव को ठिकाने लगाना एक बड़ी चुनौती थी। उसने सिकंदराराऊ निवासी अपने साले शाहरुख और उसके भाई को फोन करके अलीगढ़ बुलाया। उनकी ऑल्टो कार में शव रखकर तीनों शहर से होते हुए हरदुआगंज थाना क्षेत्र पहुंचे।

उन्होंने हकीमगढ़ी रजबहा पुल की पटरी पर सुनसान जगह देखकर झाड़ियों में शव फेंक दिया। शव फेंकने के बाद दोनों रिश्तेदार साबिर को उसके घर छोड़कर सिकंदराराऊ लौट गए।
रुपयों के लेनदेन के बीच विवाद में दो कारोबारियों अब्दुल्लाह और साबिर के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मुख्य आरोपी साबिर ने अब्दुल्लाह को मौत के घाट उतार कर रिश्तेदारों की मदद से शव हरदुआगंज में फेंक दिया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अनिवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अतरौली