सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired inspector dies after being hit by an unknown vehicle

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector dies after being hit by an unknown vehicle
मृतक भूदेव का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाईवे बाइपास नगला नत्था पर बृहस्पतिवार सुबह साइकिल सवार सेवानिवृत्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) उपनिरीक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

क्षेत्र के गांव चांदनेर, हाल निवासी लाखा बाजार के भूदेव सिंह (65) आरपीएफ से सेवानिवृत्त थे। वह रोज की तरह सुबह साइकिल से निकले थे। नगला नत्था बाइपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूदेव ने अपने पीछे पत्नी और चार बेटों को रोता हुआ छोड़ा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed