{"_id":"69ca2982883ea007df0106c3","slug":"rinku-singh-took-over-the-captaincy-for-the-first-time-in-ipl-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली आईपीएल में कप्तानी, कैच छूटने पर खिलाड़ी पर हुए नाराज, झल्लाते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL: रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली आईपीएल में कप्तानी, कैच छूटने पर खिलाड़ी पर हुए नाराज, झल्लाते दिखे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
मैच के दौरान एक अहम मौके पर एक खिलाड़ी से आसान कैच छूट गया, जिस पर रिंकू सिंह नाराज नजर आए। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वह खिलाड़ी पर झल्लाते दिखे।
रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
वर्ष 2026 में आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में पहली बार रिंकू सिंह ने कप्तानी की। दरअसल, केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे को चोट लग गई और वह मैदान से बाहर हो गए।
Trending Videos
रिंकू सिंह ने पहली बार आईपीएल में कप्तानी संभालते हुए वह अलीगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने इस बड़े मंच पर टीम की अगुवाई की। उनके लिए यह पल खास होने के साथ-साथ जिम्मेदारी भरा भी रहा। मैदान पर रिंकू का अलग ही अंदाज देखने को मिला। कप्तानी के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार निर्देश दिए और पूरी ऊर्जा के साथ टीम को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, मैच के दौरान एक अहम मौके पर एक खिलाड़ी से आसान कैच छूट गया, जिस पर रिंकू सिंह नाराज नजर आए। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वह खिलाड़ी पर झल्लाते दिखे। रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने बताया कि अलीगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके शहर का खिलाड़ी अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर टीम की कप्तानी कर रहा है। रिंकू सिंह का यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।