{"_id":"6a6f2a62b415edc31b07e92a","slug":"school-director-son-physical-harassment-a-teenager-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विद्यालय संचालक के बेटे ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विद्यालय संचालक के बेटे ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 02 Aug 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
निजी विद्यालय के पिछले गेट पर खड़े आरोपी ने किशोरी को आवाज देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद वह किशोरी को जबरन विद्यालय के अंदर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके भाग गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादों क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विद्यालय संचालक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गांव के एक निजी विद्यालय के संचालक के बेटे योगेश कुमार पुत्र दुर्गेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि किशोरी शनिवार शाम घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव में स्थित निजी विद्यालय के पिछले गेट पर खड़े आरोपी ने उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद वह किशोरी को जबरन विद्यालय के अंदर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके भाग गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को अपने साथ लेकर थाना दादों पहुंचे। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।