{"_id":"6a54a9e44a95295e5005ac55","slug":"sp-leaders-meet-dm-in-chharra-physical-harassment-case-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छर्रा दुष्कर्म कांड: डीएम से मिले सपाई, फास्टट्रैक कोर्ट में हो ट्रायल, सरकारी खर्चे पर इलाज और मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छर्रा दुष्कर्म कांड: डीएम से मिले सपाई, फास्टट्रैक कोर्ट में हो ट्रायल, सरकारी खर्चे पर इलाज और मिलेगा मुआवजा
Mon, 13 Jul 2026 02:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:35 PM IST
सार
अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में सब्जी लेने गई किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया और बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे पेय पदार्थ में मिलाकर शराब भी पिलाई। विरोध करने पर उसके साथ हैवानियत की और उसके शरीर को नोचा और दांतों से काट डाला।
विज्ञापन
डीएम अविनाश कुमार को ज्ञापन देतीं सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र में घटित दुष्कर्म की जघन्य वारदात को लेकर आक्रोशित समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने 13 जुलाई को जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को न्याय दिलाने और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरज़ोर मांग की।
विज्ञापन
फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रायल और कड़ी सज़ा की मांग
सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि दरिंदों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। उन्होंने मामले का ट्रायल फास्टट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को शीघ्र से शीघ्र कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही, पीड़िता के उचित पुनर्वास और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम करने पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन
सरकारी खर्चे पर होगा इलाज और मिलेगा मुआवजा
प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पीड़िता के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़िता का पूरा इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्भया फंड के माध्यम से पीड़िता के परिजनों को शीघ्र ही उचित आर्थिक मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... UP: दांतों से काटा और शरीर पर नोचा, ग्रामीण न बचाते तो ले सकते थे किशोरी की जान; अलीगढ़ में बंधक बनाकर दरिंदगी
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, प्रदेश सचिव विनोद सविता, ज़िला उपाध्यक्ष शान मियां, ज़िला उपाध्यक्ष राजीव यादव, ज़िला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान, ज़िला उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी, ज़िला सचिव माधुरी सैनी, अदनान खान समेत कई अन्य पदाधिकारी और किसान नेता उपस्थित रहे।