{"_id":"6a548b47d1dfeaab3c04c76b","slug":"teenage-girl-abducted-and-harassment-in-aligarh-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दांतों से काटा और शरीर पर नोचा, ग्रामीण न बचाते तो ले सकते थे किशोरी की जान; अलीगढ़ में बंधक बनाकर दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दांतों से काटा और शरीर पर नोचा, ग्रामीण न बचाते तो ले सकते थे किशोरी की जान; अलीगढ़ में बंधक बनाकर दरिंदगी
Mon, 13 Jul 2026 12:45 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
अलीगढ़ में सब्जी खरीदने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के शरीर को नोचा और दांतों से काट डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Aligarh
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में शनिवार देर शाम बाजार में सब्जी लेने गई किशोरी (14) को दो युवकों ने रविवार दोपहर अगवा कर लिया और बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे पेय पदार्थ में मिलाकर शराब भी पिलाई। विरोध करने पर उसके साथ हैवानियत की और उसके शरीर को नोचा और दांतों से काट डाला।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अचेत हालत में मिली किशोरी को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशन गोपाल और संजू निवासी गांव रुखाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों अनुसूचित जाति के हैं और आपस में तहेरे व चचेरे भाई हैं।
किशोरी दूसरे समुदाय की है। सीओ छर्रा अवनेश कुमार ने बताया कि घटना रविवार दोपहर दो बजे के बाद हुई। कस्बे के मजदूर परिवार के चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की किशोरी घर से सब्जी लेने बाजार गई थी।

बाजार में मिले कस्बे से सटे गांव रुखाला निवासी दोनों युवकों ने किशोरी को फुसलाया और उसे अपने साथ गांव ले गए। किशन गोपाल के मकान में ऊपरी मंजिल पर दोनों ने शराब पी और किशोरी को भी पेय पदार्थ में मिलाकर शराब पिला दी। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया।
हैवानियत की हद...ग्रामीण न बचाते तो ले सकते थे किशोरी की जान
छर्रा में किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों पर हैवानियत इस कदर हावी थी कि वे नशे में उसकी जान लेने को आतुर थे। शोर सुनकर दीवार फांदकर जब कुछ युवा घर में घुसे तो आरोपी उस समय भी किशोरी को पीट रहे थे। अगर ये युवक साहस न दिखाते आरोपी उसकी जान ले सकते थे। पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों पर नशे में गुस्सा व हैवानियत इस कदर हावी हो गई कि वे उसकी जान लेने को आतुर हो गए, जब कुछ युवक छत पर पहुंचे तो किशोरी अर्धबेहोशी की अवस्था में मिली थी और वे दोनों उस पर हमलावर थे। उन्होंने दोनों को रोका। इस घटना के बाद पुलिस ने रविवार को कस्बे के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं।
अब तक की जांच व लोगों से पूछताछ में उजागर हुआ है कि किशोरी दो बजे के बाद घर से पैंठ में सब्जी व कुछ अन्य घरेलू सामान लेने आई थी। इसके बाद ही उसे आरोपी मिले। छह बजे के बाद आरोपी किशोरी को कस्बे से साढ़े चार किलोमीटर दूर अपने गांव रुखाला ले गए। अभी इस बात की स्पष्ट तस्दीक नहीं कि वे उसे बाइक से लेकर गए या टिर्री से। कोई बाइक से ले जाने तो कोई टिर्री से ले जाने की बात कह रहा है।
छह बजे के बाद वह उसे लेकर गांव पहुंचे और शराब पीकर दुष्कर्म को अंजाम दिया और नौ बजे इस घटना का शोर मच गया है। पड़ोसी ने बताया है कि वह जब आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो मौके पर गद्दे के साथ शराब के खाली पाउच पड़े हुए थे। इसके साथ ही पानी बोतल के साथ लोटा भी रखा था। पहले दोनों युवकों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई और उसके बाद ऊपर छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
किशोरी के माता-पिता करते हैं मजदूरी
किशोरी के परिवार की हालत बेहद कमजोर है। दोनों मजदूरी करते हैं। पिता से कहीं ज्यादा आय मां की मजदूरी से होती है। दो भाई व दो बहनों में किशोरी तीसरे नंबर की है। चर्चा किशोरी के मानसिक तौर पर कमजोर होने की भी आ रही है। इंस्पेक्टर छर्रा अंकित के अनुसार यह चर्चा जरूर कस्बे में है। मगर इसकी पुष्टि नहीं है।

जिले में पहले भी हुई हैं दुष्कर्म के बाद हत्या
इस घटना में किशोरी की जान ग्रामीणों की सजगता से बच गई। मगर अपने जिले में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के अपराध पहले भी दर्ज किए गए हैं। जिनमें सबसे चर्चित हरदुआगंज में 12वीं की छात्रा की कोचिंग जाते समय दुष्कर्म के बाद हत्या, अकराबाद में खेत पर गई किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या व गांधीपार्क में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाएं पिछले एक दशक में सबसे चर्चित रही हैं।

नहीं हो सके बयान, आज फिर जाएगी पुलिस टीम
पूरे घटनाक्रम पर किशोरी से बातचीत करने के लिए छर्रा पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं हो सके। चिकित्सकों ने अभी उससे बातचीत की अनुमति नहीं दी। इसके चलते पुलिस लौट गई। अब सोमवार को फिर से पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज जाएगी।

घटना से आरोपियों के परिजन भी क्षुब्ध, पिता बोला- दोनों को फांसी दे दो
किशोरी संग दुष्कर्म की घटना के दोनों आरोपी 30-35 आयु वर्ग के चचेरे व तहेरे भाई हैं। जिस घर में घटना हुई। उस घर में रहने वाले आरोपी किशन गोपाल के पिता राजपाल ने कहा कि मेरा बेटे से कोई वास्ता नहीं है। उसे व उसके भतीजे को फांसी दे दी जाए। स्थानीय लोगों ने बताया है कि किशन गोपाल मुंबई में मजदूरी करता था व दूसरा आरोपी संजू गांव में रहकर मजदूरी करता है।

कुछ दिन पूर्व ही गांव में आकर रह रहे हैं। दोनों की शादी हो चुकी हैं, लेकिन दोनों की पत्नियां इनके नशे की आदत और गलत हरकतों के कारण बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करती हैं। राजपाल सिंह ने कहा कि घटना के समय वे घर के बाहर सो रहे थे। दोनों कब लड़की को घर के अंदर ले गए उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी होती तो इस प्रकार की घटना होने ही नहीं देते।
मुंबई में रहता था परिवार, चार माह पूर्व गांव आए
राजपाल सिंह ने बताया कि तीन बेटों में एक बेटे की मृत्यु हो गई थी। अपने दूसरे बेटे के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। पिछले चार माह पूर्व गांव आया था तभी से तबीयत खराब होने के चलते गांव में ही रह रहा था। संजू मेरे भाई विजयपाल सिंह का पुत्र है। जो कि गांव में ही रहता है।

घटना में विपक्षी दलों की एंट्री, बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग
छर्रा की किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की एंट्री हो गई है। पीड़ित के गैर समुदाय के होने के कारण सरकार से बुलडोजर कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह तंज कसा जा रहा है कि अब बुलडोजर कहां गया। कांग्रेस नेता विवेक बंसल, बसपा नेता सलमान शाहिद, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, सपा जिला महासचिव मनोज यादव समर्थकों साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट इमरान पठान कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस सलाउद्दीन वसी आदि थे।

-मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी की है। चिकित्सकों से सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। घटना निंदनीय है और प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की हकीकत को उजागर करती है।-विवेक बंसल, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस
- गुंडे बदमाशों के हौसले बढ़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की। यदि उत्तर प्रदेश शासन जीरो टॉलरेंस की बात को चरितार्थ करता है, तो बलात्कार करने वाले दोनों आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर होना चाहिए।-सलमान शाहिद, बसपा नेता
सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को भेदभावपूर्ण है। आरोपियों के न तो एनकाउंटर हुए और न ही बुलडोजर की कार्रवाई हुई। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता को न्याय न मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।-अब्दुल हमीद घोषी, सपा महानगर अध्यक्ष
गुस्सा देख पुलिस ने भीड़ से बचाए आरोपी
घटना के बाद किशोरी को आरोपी के घर से मुक्त कराया गया तो किसी ने उसे पहचाना नहीं था। किशोरी ने पुलिस के सामने खुद अपनी पहचान बताई, इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों की सूचना दी। घटना से आरोपियों के गांव और पीड़िता के मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया और वहां से निकालकर थाने भेजा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों के साथ मारपीट करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

आरोपी के पिता ने कहा-दोनों को दे दो फांसी
किशोरी संग दुष्कर्म की घटना के दोनों आरोपी 30-35 आयु वर्ग के विवाहित चचेरे व तयेरे भाई हैं। जिस घर में घटना हुई। उस घर में रहने वाले आरोपी किशन गोपाल के पिता राजपाल ने कहा कि मेरा बेटे से कोई वास्ता नहीं है। उसे फांसी व उसके भतीजे को फांसी दे दी जाए।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि किशन गोपाल मुंबई में मजदूरी करता था व दूसरा आरोपी संजू गांव में रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व ही गांव में आकर रह रहे हैं। दोनों की शादी हो चुकी हैं, लेकिन दोनों की पत्नियां इनके नशे का आदि होने के कारण इनसे अलग रहती हैं।
दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करती हैं। दुष्कर्म के बाद आरोपी के पिता राजपाल सिंह ने कहा कि घटना के समय वे घर के बाहर सो रहे थे। दोनों कब लड़की को घर के अंदर ले गए उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी होती तो इस प्रकार की घटना होने ही नहीं देता। दोनों को फांसी की सजा होनी चाहिए।