सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Bar Association Election Counting Result

The Aligarh Bar Association: चुनाव में 84.7 फीसदी हुआ मतदान, दो पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मतगणना शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने वोटरों को दूरदराज से बुलाया था। सभी को पहले से सूचना थी। जो आ पाने में सक्षम न थे, उनके लिए भी इंतजाम किए गए थे। हालांकि मतदान के बाद मुकाबला कड़ा दिख रहा है।

The Aligarh Bar Association Election Counting Result
बार चुनाव में मतगणना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ। कलेक्ट्रेट बार सभागार में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक नारेबाजी के बीच 2289 में से 2013 (84.7 फीसदी) मतदान हुआ। अध्यक्ष व महासचिव पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। आज मतगणना शुरू हो  गई है, उसके बाद तस्वीर साफ होगी।

Trending Videos


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष पांच व महासचिव पद के तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए कांटे की टक्कर रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चौधरी जितेंद्र सिंह व उनकी टीम ने मतदान केंद्र के अंदर की व्यवस्थाएं संभाल रखी थीं। सुबह दस बजे तक भीड़ कम थी, लेकिन दोपहर से मतदाता व अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को देखकर जोश में प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर कुछ प्रत्याशियों ने एतराज जताया गया। माहौल गर्म हुआ, लेकिन कुछ बुजुर्ग अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। कुछ लोगों ने बेवजह मतदान परिसर में प्रवेश के प्रयास किए, लेकिन आरओ स्तर से सख्ती कर उनका प्रवेश रोका गया।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, इंस्पेक्टर क्वार्सी, पीएसी व क्यूआरटी के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर ही रहे। मतदान के बाद में आरओ ने मतपेटिकाएं सील करा दी गईं। 26 फरवरी सुबह आठ बजे से मतगणना है। प्रत्याशी सात बजे बुलाए गए।

दूर दराज से बुलाए गए वोटर
मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने वोटरों को दूरदराज से बुलाया था। सभी को पहले से सूचना थी। जो आ पाने में सक्षम न थे, उनके लिए भी इंतजाम किए गए थे। हालांकि मतदान के बाद मुकाबला कड़ा दिख रहा है।

इन पदों के लिए हुआ मतदान

  • अध्यक्ष पद - कैलाश बाबू गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, रनवीर सिंह जादौन, सतेंद्र सिंह चौहान व उमेश पाठक।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष - कुंवर आमिर, नरेंद्र सिंह, रामकुमार गुप्ता, सत्यवीर सिंह, शिवकुमार भारद्वाज।
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष - अंकित सक्सेना, उदगीथ कुमार, वेदप्रकाश शर्मा।
  • कोषाध्यक्ष - दीप्ती सिंह जादौन, जैनव जहां, रीता सिंह, सुमनलता वर्मा।
  • महासचिव - अनिल कुमार शर्मा, जितेंद्र यादव व राजीव मेहरोत्रा।
  • संयुक्त सचिव प्रशासन - अंकुर अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, लखन सिंह, राकेश कुमार दक्ष, तौसीफ अहमद।
  • संयुक्त सचिव प्रकाशन - प्रदीप शर्मा व राहुल वर्मा।
  • संयुक्त सचिव पुस्तकालय - संतोष बघेल व सोनू शर्मा।


ये हुए निर्विरोध निर्वाचित

  • वरिष्ठ कार्यकारिणी - गुलाब राय भागिया, मनोज कुमार सक्सेना, वेदप्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, विवेक कुमार।
  • कनिष्ठ कार्यकारिणी - अनीता कुमारी, देवेंद्र सूर्यवंशी, धर्मेंद्र शर्मा, गगन सिंह, लक्ष्मी सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed