सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two seats for DM Cardiology increased in JN Medical College AMU

Aligarh Muslim University: जेएन मेडिकल कॉलेज में डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीटें बढ़ीं, अब हुईं चार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. आसिफ हसन ने कहा कि यह मंजूरी जेएन मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले जनवरी 2021 सत्र से दो डीएम कार्डियोलॉजी शुरू किए गए।

Two seats for DM Cardiology increased in JN Medical College AMU
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में डीएम (चिकित्सा में डॉक्टरेट) हृदय रोग की दो सीटें बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की है। अब चार सीटें हो गई हैं।

Trending Videos


हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. मलिक अजहर उद्दीन ने बताया कि अब विभाग में हर वर्ष चार डीएम रेजिडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को आधुनिक हृदय उपचार सेवाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और शोध कार्यों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग पोस्ट-डीएम इंटरवेंशनल हृदय रोग फेलोशिप कार्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया में है। इस वर्ष पहले प्रशिक्षु के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जटिल हृदय उपचार प्रक्रियाओं और आधुनिक तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. आसिफ हसन ने कहा कि यह मंजूरी जेएन मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले जनवरी 2021 सत्र से दो डीएम कार्डियोलॉजी शुरू किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed