{"_id":"6a6678b1702021d1ca0f4d0d","slug":"the-serpent-deity-will-perform-jalabhishek-and-devotees-will-have-darshan-of-mahakal-aligarh-news-c-2-gur1004-1029078-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाग देवता करेंगे जलाभिषेक, महाकाल के होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाग देवता करेंगे जलाभिषेक, महाकाल के होंगे दर्शन
विज्ञापन
खेरेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर लगा फव्वारा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के आगमन के साथ ही खेरेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में स्वामी हरिदास की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें फव्वारा भी लगाया गया है। इसके बीच में भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर नाग देवता विराजमान होंगे। फव्वारे के पानी से नाग देवता का जलाभिषेक होगा।
मंदिर प्रशासन ने इस बार भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों की मनमोहक पेंटिंग और स्वामी हरिदास की प्रतिमा प्रमुख आकर्षण होंगी। इस वर्ष महादेव मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं ताकि भक्तों को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सके। लकड़ी की बैरिकेडिंग के स्थान पर पूरे मंदिर परिसर में लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों की विशेष पेंटिंग बनाई गई है, जो भक्तों को देश भर के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का आभास कराएंगी।
खेरेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह ने बताया कि इस बार सावन के महीने में भक्तों और कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि समिति की नजर सभी गतिविधियों पर बनी रहे। संवाद