{"_id":"6a663a38f9f0740b130558bb","slug":"two-criminals-arrested-for-robbery-and-mobile-snatching-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लूट व मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश दबोचे, तमंचा-नकदी बरामद, दोनों पर 24 मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लूट व मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश दबोचे, तमंचा-नकदी बरामद, दोनों पर 24 मुकदमे हैं दर्ज
Sun, 26 Jul 2026 10:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:18 PM IST
सार
अलीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों पर लूट व मोबाइल छीनने के आरोप हैं। दोनों पर दो दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। दोनों से तमंचा व नकदी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने क्षेत्र में लूट और मोबाइल छीने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तमंचा व नकदी मिली है। दोनों पर 24 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के मामूद नगर निवासी सलमान व भुजपुरा निवासी शाकिर उर्फ परवेज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, लूट के मोबाइल बेचकर मिली 2950 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। सलमान पर 13 व शाकिर पर पहले से ही 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन