फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fraud in the name of compromise

Aligarh News: समझौते के नाम पर 60 हजार ठगे, दुकान पर जाकर युवक को पीटा, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 11:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

आरोपी अजय अपने साथी विनय और कुछ अन्य लोगों के साथ सीधे अंशुल की दुकान पर आ धमका। वहां पहुंचते ही आरोपी फिर से पैसों की मांग करने लगे। जब अंशुल और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और दुकान पर जमकर मारपीट की।

विज्ञापन
fraud in the name of compromise
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहली गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला घुड़ियाबाग में एक पुराने मामले में समझौते के नाम पर 60 हजार रुपये वसूलने के बावजूद दबंगों ने पीड़ित पक्ष की दुकान पर आकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला घुड़ियाबाग निवासी अंशुल कुमार के भाई का कुछ दिन पहले इलाके के ही रहने वाले अजय नामक युवक से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस मामले में अंशुल के भाई को जेल जाना पड़ा था। अंशुल का आरोप है कि इसी मुकदमे में फैसला कराने के नाम पर आरोपी अजय ने उनसे 60 हजार रुपये ले लिए थे। रुपये लेने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी अजय अपने साथी विनय और कुछ अन्य लोगों के साथ सीधे अंशुल की दुकान पर आ धमका। वहां पहुंचते ही आरोपी फिर से पैसों की मांग करने लगे। जब अंशुल और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और दुकान पर जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से सहमे पीड़ित अंशुल कुमार ने तुरंत थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। देहलीगेट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अजय, विनय और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ प्रथम संजीव कुमार के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed