फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber fraud gang busted in Aligarh

Cyber Crime: अलीगढ़ में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 2.90 करोड़ की रकम फ्रीज

Sun, 26 Jul 2026 03:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर निवेश, पार्ट टाइम नौकरी और डिजिटल अरेस्ट जैसे झांसे देकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसे खपाने का प्रयास किया जाता था।

विज्ञापन
Cyber fraud gang busted in Aligarh
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन अभियान के तहत अलीगढ़ साइबर सेल और थाना लोधा पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के बैंक खातों में मौजूद 2.90 करोड़ की धनराशि फ्रीज करा दी है।

विज्ञापन


एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार, आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर निवेश, पार्ट टाइम नौकरी और डिजिटल अरेस्ट जैसे झांसे देकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसे खपाने का प्रयास किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा कृष्णा नगर कॉलोनी, क्वार्सी, मयंक कुमार सिंह हेमंत नगर, रावण टीला, क्वार्सी और विशाल वर्मा शास्त्री नगर, गांधीपार्क के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ थाना लोधा में दर्ज दो मुकदमों के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में भी कई साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मयंक इंटरप्राइजेज, ए.के. ट्रेडिंग कंपनी और निशांत इंटरप्राइजेज के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खुलवाए थे। इन खातों पर 57 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं और अब तक करीब 80-85 करोड़ की साइबर ठगी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 15 एफआईआर भी दर्ज हैं। साइबर सेल और थाना लोधा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठगी की रकम के स्रोत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed