फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young woman attempted suicide at the Aligarh DM residence

Aligarh: युवती ने डीएम आवास के सामने की आत्मदाह की कोशिश, उसी के खिलाफ केस दर्ज, यह है पूरा मामला

Thu, 23 Jul 2026 01:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 01:22 PM IST
सार

महिला अपने बालिग बेटे व बेटी के साथ मायके में रह रही है। उसका पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। महिला ने पति, ससुर और देवर पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए हैं। महिला की बेटी का आरोप है कि उसके दादा ने पढ़ाई की फीस देने से इन्कार किया था। उसके चाचा ने बीच बाजार उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे।

विज्ञापन
young woman attempted suicide at the Aligarh DM residence
डीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ डीएम आवास के सामने बुधवार देर रात एक युवती ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। युवती को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से डीजल से भरा कैन और माचिस बरामद की है। सिविल लाइन पुलिस ने युवती के खिलाफ लोक सेवक पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आत्महत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


कस्बा खैर निवासी एक किराना कारोबारी की पत्नी अपने बालिग बेटे व बेटी के साथ वर्ष 2021 से मायके में रह रही है। उसका पति और ससुराल वालों से पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। महिला ने पति, ससुर और देवर पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए हैं। महिला की बेटी का आरोप है कि उसके दादा ने पढ़ाई की फीस देने से इन्कार किया था। उसके चाचा ने बीच बाजार उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे। बुधवार को युवती अपने मामा के साथ दर्ज मुकदमों के सिलसिले में खैर कोतवाली गई थी। परिजन का आरोप है कि दिन भर बैठने के बाद एक उप निरीक्षक ने सक्षम अधिकारी न होने और दो दिन बाद आने की बात कहकर उन्हें टाल दिया।
विज्ञापन


थाने से न्याय न मिलने से आहत होकर युवती अलीगढ़ लौट रही थी। खैरेश्वर धाम के पास वह ऑटो से उतर गई। उसने पास के पेट्रोल पंप से कैन में डीजल खरीदा। रात करीब 10:30 बजे वह डीएम आवास पहुंच गई। आवास के भीतर घुसने से रोके जाने पर युवती ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया। सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां का पति से पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। पति सहित ससुराल वालों पर आठ केस भी दर्ज करा रखे हैं। ताजा घटना में युवती के खिलाफ लोक सेवक पर दबाव बनाने के मकसद से आत्महत्या का प्रयास करने की प्राथमिकी थाना सिविल लाइन पुलिस की ओर से दर्ज की गई है। पुलिस पति-पत्नी में सुलह कराने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस पर अनदेखी के आरोप गलत हैं।- सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

दादा की इच्छा मृत्यु की गुहार
दूसरी ओर युवती के 75 वर्षीय दादा बहू और पोती के दर्ज कराए मुकदमों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। उन्होंने 19 जुलाई, 2026 को राष्ट्रपति को पत्र व ईमेल भेजकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। 22 जुलाई, 2026 को वे इस सिलसिले में डीएम से भी मिले। डीएम ने उन्हें पारिवारिक विवाद के समाधान का आश्वासन दिया है। दादा का कहना है कि वर्ष 2000 में उन्होंने बेटे की शादी अलीगढ़ के जयगंज निवासी परिवार में की थी। उनकी बहू 2021 से पूरे परिवार को तबाह करने में लगी है। कारोबार ठप हो गया है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। मार्च 2026 में बहू पोती के साथ खैर आई और यहां पर जान देने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed