सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action will be taken against 18 land mafias of Prayagraj under the Goonda and Gangster Act.

Prayagraj : प्रयागराज के 18 भूमाफिया पर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी जमीन पर कब्जे के 12 आरोपियाें को मंगलवार को भूमाफिया घोषित कर दिया गया। वहीं, छह अन्य आरोपियों को भूमाफिया श्रेणी में चिह्नित किया गया।

Action will be taken against 18 land mafias of Prayagraj under the Goonda and Gangster Act.
प्रयागराज में भू माफिया चिन्हित। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी जमीन पर कब्जे के 12 आरोपियाें को मंगलवार को भूमाफिया घोषित कर दिया गया। वहीं, छह अन्य आरोपियों को भूमाफिया श्रेणी में चिह्नित किया गया। मंगलवार को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने इन भूमाफिया के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनएसए सहित अन्य धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Trending Videos

जिन 12 आरोपियों को भूमाफिया घोषित किया गया है, उनके खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है। राजस्व ग्राम रसूलपुर गरियाडीह उपरहार, राजस्व ग्राम रसूलपुर काशीपुर उपरहार, राजस्व ग्राम पोंगहट तालुक बमरौली परगरा व राजस्व ग्राम गयासुद्दीन उपरहार में सरकारी व निजी भूमियों पर कब्जा करने व अंश से अधिक विक्रय करने के मामले में तहसील स्तरीय एंटी टास्क फोर्स कमेटी ने 12 आरोपियों को भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की जमीन पर कब्जे का मामला भी शामिल था। डीएम ने संबंधित उप जिलाधिकारियों व सहायक पुलिस आयुक्तों को सभी भूमाफिया के खिलाफ गुंडा व गैंगस्टर एक्ट, एनएसए सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा किया गया है तो उसकी सूची उपलब्ध कराते हुए भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभाग इस आशय का प्रमाणपत्र भी दें कि उनकी जमीन पर कोई कब्जा नहीं है। उन्होंने सभी एसडीएम को 15 दिनों में तहसील टॉस्क फोर्स की बैठक कर भूमाफिया को चिह्नित करने और अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए। डीएम कहा कि कोई भी भूमाफिया कार्रवाई से बचने न पाए। बार-बार जिसके विरुद्ध जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की गई हो, ऐसे लोगों को शासनादेश के क्रम में भूमाफिया के रूप में चिह्नित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।

इन्हें घोषित किया भूमाफिया

ग्राम रसूलपुर काशीपुर निवासी वकार अहमद, प्रीतम नगर निवासी अरविंद कुमार, अल्का विहार कॉलोनी बमरौली निवासी जसीम अहमद, चायल पिपरी कौशाम्बी निवासी प्रमोद कुमार, अल्का विहार कॉलोनी बमरौली निवासी जैद खालिद, पूरामफ्ती में कघर बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले राहिल सिद्दीकी, चफरी अटरामपुर परगना नवाबगंज निवासी महमूद अख्तर, अल्का विहार बमरौली पोंगहट निवासी अबू जैद, मरियाडीह निवासी दिलशाद, धीरेंद्र प्रताप सिंह (निवासी अज्ञात), ग्राम पोस्ट सरभुजा भोजपुर, बिहार निवासी विकास सिंह व सोहबतियाबाग निवासी अमित कुमार शुक्ला।

यह भूमाफिया के रूप में चिह्नित

मो मुस्लिम, फहीम, जीशान उर्फ जानू, इमरान, जय प्रकाश दुबे, खालिद जफर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed