Prayagraj : बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस शारदा सहायक नहर में पलटी, दो घायल
Prayagraj News : बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर रोड पर बुधवार रात दो बजे बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विस्तार
बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर रोड पर बुधवार रात दो बजे बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बस में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस शारदा सहायक नहर में पलट गई। नहर में पानी था, लेकिन सौभाग्य से कोई भी यात्री पानी में नहीं गिरा। बस पलटते ही अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद सभी बरातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल दोनैया चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार से बरात लेकर अंदावा गई थी और लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.