सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two women contracted AIDS after getting tattoos; they had got them done three to four months before their wedd

Prayagraj : दो महिलाओं को टैटू बनवाने से हुआ एड्स, शादी से तीन-चार महीने पहले बनवाया था टैटू

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दो महिलाओं में टैटू के कारण एड्स की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी एड्स का खतरा मंडराने लगा है।

Two women contracted AIDS after getting tattoos; they had got them done three to four months before their wedd
टैटू - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दो महिलाओं में टैटू के कारण एड्स की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी एड्स का खतरा मंडराने लगा है। टैगोर टाउन निवासी महिला (26) तीन महीने गर्भधारण के बाद स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में जांच कराने पहुंची थी, जहां पर एड्स की पुष्टि हुई। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। काउंसलिंग में शादी से पूर्व महिला का किसी प्रकार का यौन संबंध, गलत तरीके से खून चढ़ना या फिर संक्रमित सुई लगने की बात सामने नहीं आई।

Trending Videos


जांच के दौरान महिला के शरीर पर टैटू देखा गया। पूछताछ में उसने बताया कि शादी से तीन महीने पहले उसने यह टैटू बनवाया था। महिला को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) की दवाएं दी जा रही हैं। बालसन के पास रहने वाली 32 वर्षीय महिला को दो महीने पहले पैर में चोट लगी। काफी इलाज के बाद भी घाव नहीं सूखा। एसआरएन अस्पताल में शुगर व एड्स की जांच हुई तो एड्स की पुष्टि हुई। पति में एड्स की पुष्टि नहीं हुई। काउंसलिंग में पता चला महिला ने चार महीने पहले टैटू बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें एड्स की पहचान

एड्स या एचआईवी संक्रमण की सही पहचान केवल रक्त परीक्षण से ही संभव है। क्योंकि इसके लक्षण अन्य बीमारियों जैसे ही हो सकते हैं। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई साझा करने या प्रसव के दौरान संक्रमण होने पर जोखिम होता है। शुरुआती लक्षणों में फ्लू जैसे बुखार, गले में खराश, थकान, रात में पसीना आना या त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। लक्षण 2-4 सप्ताह के भीतर दिखाई दे सकते हैं या लंबे समय तक कुछ भी महसूस नहीं होता।


टैटू बनवाते समय नई सुई और नई स्याही का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ऐसा न करने से एड्स का खतरा काफी बढ़ जाता है। - डॉ. अमृता चौरसिया, अध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, मोती लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed