सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   day before wedding procession a woman hurt by a broken relationship consumed poison and died

'दहेज की आग' में खाक हुई युवती: बरात के एक दिन पहले रिश्ता टूटा, आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (कौशांबी) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बरात आने से पहले शादी टूटने से आहत 25 वर्षीय सिंपल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर वर अनिल दिवाकर समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

day before wedding procession a woman hurt by a broken relationship consumed poison and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के जलालपुर जवाहरगंज में बरात आने से पहले शादी टूटने से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर वर समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

जलालपुर जवाहरगंज निवासी फूलचंद्र दिवाकर मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी सिंपल दिवाकर की शादी पूरामुफ्ती कोतवाली के उजिहिनी अईमा गांव निवासी जमुना प्रसाद दिवाकर के बेटे अनिल दिवाकर से तय की थी। 24 सितंबर 2025 को सगाई भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि मंगलवार को सरायअकिल गेस्ट हाउस में बरात आनी थी। रविवार शाम वर पक्ष ने दो लाख रुपये नकद, एक सोने की जंजीर और एक चार पहिया गाड़ी मांग की मांग की। आरोप है कि युवती के पिता के असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने युवती पर एक लड़के से संबंध होने का आरोप लगाकर शादी करने से मना कर दिया।

शादी टूटने की सूचना मिलते ही युवती ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजन प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर अनिल दिवाकर, पिता यमुना दिवाकर, भाई प्रमोद दिवाकर, मां उमा दिवाकर, बहन लक्ष्मी, वंदना,̺ अर्चना सहित शादी तय करवाने वाले रसूलपुर टप्पा गांव निवासी राजकुमार और अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

वर पक्ष ने कहा युवती का प्रेमी बताकर एक युवक देता था धमकी
पूरामुफ्ती कोतवाली के उजिहिनी आईमा निवासी अनिल दिवाकर गोंडा में सिपाही के पद पर तैनात है। अनिल के मुताबिक सात फरवरी को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। उसने सिंपल से शादी नहीं तोड़ने पर अनिल को जान से मार डालने की धमकी दी। बातचीत में उसने बताया कि वह सिंपल से प्यार करता है। लेकिन अनिल ने उसे दोबारा फोन न करने की चेतावनी देकर अनदेखी कर दिया। 

रविवार को उसकी हल्दी की रस्म थी। लेकिन सोमवार को अनिल के मोबाइल पर फिर से फोन आया और युवती से छह साल का संबंध होने का आरोप लगा कर शादी न तोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अनिल सरायअकिल थाने जाकर मोबाइल नंबर के आधार पर फोन करने वाले के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन तब पुलिस ने अनदेखी कर दिया। यदि समय रहते पुलिस ने युवक को पकड़ लिया होता तो शादी टूटने से बच जाती और युवती की जान बच जाती।

फोन करने वाला युवक अनिल के मोबाइल पर भेज रहा था चैट
अनिल के मुताबिक फोन करने वाले युवक से साक्ष्य मांगने पर उसने युवती से छह साल से संबंध होने की बात कह कर की गई चैटिंग भेजी थी। कई आरोप लगा कर उसे और भी साक्ष्य देने के लिए कह रहा था। लेकिन चैटिंग के अलावा अन्य साक्ष्य नहीं देने पर अनिल पहले गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन उसे बार-बार जान से मारने की धमकी को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed