सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kisan Samriddhi Yojana is an important step towards self-reliant India: Minister Kuljit

किसान समृद्धि योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मंत्री कुलजीत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kisan Samriddhi Yojana is an important step towards self-reliant India: Minister Kuljit
मां शीतला अतिथि गृह सयारां में पत्रकारों के साथ वार्ता करते दर्जा प्राप्त महाराज मंत्री संवाद - फोटो : राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस पर बच्चों को दवा ​खिलाती ​शि​क्षिका। विभाग स्रोत
विज्ञापन
कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मंगलवार को सयारा सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाल ही में शुरू की गई किसान समृद्धि योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Trending Videos

इसके लागू होने से किसानों को कम समय में और कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, बैठक में 12 विभागों में से केवल चार विभागों के अधिकारियों के उपस्थित रहने पर राज्य मंत्री कुलजीत सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों के समय के भ्रष्ट और नाकारा अफसरों के कारण जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed