सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Posing as an agriculture officer, a farmer was duped of Rs 1.65 lakh

Kaushambi News: कृषि अधिकारी बन किसान से 1.65 लाख रुपये की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Posing as an agriculture officer, a farmer was duped of Rs 1.65 lakh
विज्ञापन
कृषि विभाग का अधिकारी बनकर एक किसान से जलसाजों ने 1.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

चरवा के चिल्लाशहबाजी गांव निवासी किसान पवन कुमार ने बताया कि करीब एक माह पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि पीएम कुसुम योजना के तहत उसके नलकूप को सोलर पैनल से जोड़ने के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने सरकारी पोर्टल से किसान की पूरी जानकारी होने का हवाला देकर विश्वास में लिया। इसके बाद प्रक्रिया में उनके अंश के नाम पर 1.65 लाख रुपये एक खाते में देने को कहा। किसान जालसाज के झांसे में आ गया और खाते में रकम जमा कर दी। इसके बाद ठग लगातार यह आश्वासन देता रहा कि जल्द ही उसका नाम सूची में आ जाएगा और सोलर सिस्टम लगाकर नलकूप का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
करीब एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्य नहीं हुआ तो उन्होंने विभाग में संपर्क किया। तो हकीकत की जानकारी हो सकी। साइबर थाना के जांच अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed