सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Modi-Yogi government wants to destroy Sanatan: Ajay Rai

सनातन को खत्म करना चाह रही हैं मोदी-योगी सरकार: अजय राय

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi government wants to destroy Sanatan: Ajay Rai
नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व मंगला प्रसाद तिवारी उर्फ जर्मन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को भरवारी में एक कार्यक्रम के दौरान सनातन विरोधी करार दिया। कहा कि यह धीरे-धीरे सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं। जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। वर्ष 2027 और 2029 के चुनाव में इनका यह कार्य भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए पर्याप्त है।
Trending Videos

भरवारी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में मंगलवार को सिराथू के पहले विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगला प्रसाद तिवारी की मूर्ति का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अनावरण किया। इसके बाद आयोजित सभा में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सतुवा बाबा को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के करीबी बताए जाने वाले सतुवा पीठ पर बैठे हैं। संतोष महाराज पांच करोड़ की गाड़ी में घूमकर पीठ की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी सेंसर बोर्ड ने ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को पास कर दिया। यह समाज का अपमान नहीं तो क्या है।
कार्यक्रम के दौरान ही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, आशीष कुमार, कौशलेश द्विवेदी, मनोज पटेल, इंद्रभाल त्रिपाठी, महेशपति त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल आदि रहे।

नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व मंगला प्रसाद तिवारी उर्फ जर्मन

नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व मंगला प्रसाद तिवारी उर्फ जर्मन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed