पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All three phones of the MLA named in the Sushil death case are switched off; he is suspected to be in Lucknow.

Prayagraj : सुशील मौत मामले में नामजद विधायक के तीनों फोन बंद, लखनऊ में होने की आशंका

Mon, 06 Jul 2026 12:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा-सरायपीथा गांव में 22 दिन के भीतर दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस अब बड़े भाई सुशील कुमार की मौत को आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
All three phones of the MLA named in the Sushil death case are switched off; he is suspected to be in Lucknow.
हाकिमलाल बिंद, सपा विधायक हंडिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा-सरायपीथा गांव में 22 दिन के भीतर दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस अब बड़े भाई सुशील कुमार की मौत को आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि, नामजद हंडिया विधायक हाकिमलाल बिंद अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक के तीनों मोबाइल फोन बंद मिल रहे हैं। उनके लखनऊ में होने की आशंका जताई जा रही है। दावा किया गया कि वह मामले को लेकर किसी मंत्री से मुलाकात का प्रयास कर सकते हैं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यदि हत्या में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो हाकिमलाल बिंद की नियमानुसार गिरफ्तारी की जाएगी। मामले के अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। शनिवार देर रात और रविवार सुबह पुलिस ने कुछ आरोपियों के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


11 जून को छोटे भाई संतोष कुमार की मौत पर उसकी पत्नी व साला के अलावा कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें से साला लल्लन व पत्नी गौरी को गिरफ्तार कर पुलिस शनिवार को ही न्यायालय भेज चुकी है। जबकि तीन जुलाई को हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद, गौरी, गायिका सुमित्रा नंदिनी, उसके भाई व गौरी के जीजा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। तहरीर में जमीन विवाद को लेकर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस

गंगानगर की पुलिस सर्विलांस टीम अब मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस घटनास्थल समेत अन्य जगहों पर मृतक सुशील और विधायक समेत अन्य आरोपियों की लोकेशन खंगाली है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गंगानगर डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। विधायक हाकिमलाल बिंद के खिलाफ यदि हत्या में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed