Prayagraj : सोमवार कोआएंगे सीएम, योगी, 9823 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं को मिलेगी मंजूरी
जिले में लोगों को जल्द ही नई सड़कों, फ्लाईओवर और हेलीपैड की सुविधा मिलने जा रही है। सोमवार को मेला प्राधिकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लोगों को जल्द ही नई सड़कों, फ्लाईओवर और हेलीपैड की सुविधा मिलने जा रही है। सोमवार को मेला प्राधिकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा करेंगे। इस दौरान 9823 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है।
इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद शहर का कायाकल्प होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सेतु निगम ने कुल 1180 विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया है। इन कार्यों पर 9823.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद शहर से लेकर गांवों तक सड़क, पुल, फ्लाईओवर और हेलीपैड का निर्माण शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 883 नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव दिया है। इनकी कुल लंबाई 1364.96 किलोमीटर होगी और इन पर 1066 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इनमें 30 सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी किया जाएगा। इन 387 किलोमीटर लंबी सड़कों पर 1329 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित है।
19 बडे पुल व पांच हेलीपैड निर्माण का होगा निर्माण
परियोजना के तहत पांच हेलीपैड अलग-अलग तहसीलों में बनाए जाएंगे। इन पर 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। 109 छोटी पुलिया का निर्माण 158 करोड़ रुपये में होगा। इनकी लंबाई 60 मीटर से कम रहेगी। सेतु निगम 60 मीटर से अधिक दूरी वाले 19 बड़े पुलों का निर्माण करेगा। इन बड़े पुलों के निर्माण में 4100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
अन्य प्रमुख विकास कार्य
इस योजना में छह फ्लाईओवर और बाईपास का निर्माण भी शामिल है। 106 सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 22 नए भवन भी बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पीके राय ने बताया कि योजना तैयार है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य तेजी से शुरू होंगे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क, पुल, हेलीपैड, पुलिया आदि के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद आगे कार्य शुरू किया जाएगा। पीके राय, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग - नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग।