पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing today on plea for Taj Mahal survey; claim made that it is a Shiva temple.

High Court : ताजमहल के सर्वे की मांग पर आज होगी सुनवाई, शिव मंदिर होने का किया गया है दावा

Mon, 06 Jul 2026 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2026 12:41 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ताजमहल के सर्वे की मांग पर सोमवार को सुनवाई करेगी। इसको लेकर भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर और अन्य ने याचिका दायर की है।

विज्ञापन
Hearing today on plea for Taj Mahal survey; claim made that it is a Shiva temple.
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ताजमहल के सर्वे की मांग पर सोमवार को सुनवाई करेगी। इसको लेकर भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर और अन्य ने याचिका दायर की है।

विज्ञापन


याचियों का दावा है कि ताजमहल मूलरूप से तेजो महालय नामक प्राचीन शिव मंदिर था। इसे हिंदू मंदिर के रूप में मान्यता देने के साथ श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए। स्मारक के कुछ हिस्से आम लोगों के लिए बंद हैं। इसलिए अदालत की निगरानी में उनका सर्वे जरूरी है।
विज्ञापन


यह विवाद 2015 में आगरा की दीवानी अदालत में दायर मूल वाद से जुड़ा है। 2019 में सर्वे के लिए अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करने की मांग ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। पुनरीक्षण याचिका भी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने सुनवाई योग्य न मानते हुए निरस्त कर दी थी। इसके बाद याचियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed