पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How can one believe the statement of a father whose son is missing, yet who sleeps soundly at night and sips

UP : उस पिता के बयान पर कैसे करें यकीन, जिसका बेटा गुमशुदा हो, वह रात में ले चैन की नींद और सुबह चाय की चुस्की

Sun, 05 Jul 2026 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jul 2026 12:05 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लापता बेटे के पिता के आचरण पर हैरानी जताते हुए हत्या में दो युवकों को मिली उम्रकैद की सजा रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि उस पिता के बयान पर यकीन नहीं होता, जिसका बेटा गुमशुदा हो और वह रात में चैन की नींद लेने के बाद सुबह चाय की चुस्की ले।

विज्ञापन
How can one believe the statement of a father whose son is missing, yet who sleeps soundly at night and sips
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लापता बेटे के पिता के आचरण पर हैरानी जताते हुए हत्या में दो युवकों को मिली उम्रकैद की सजा रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि उस पिता के बयान पर यकीन नहीं होता, जिसका बेटा गुमशुदा हो और वह रात में चैन की नींद लेने के बाद सुबह चाय की चुस्की ले। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने आगरा के कबीर खान और इरशाद की अपील स्वीकार करते हुए की। दोनों को आगरा की सत्र अदालत ने 2013 में लापता हुए 12 वर्षीय प्रिंस की हत्या का दोषी मानते हुए 2020 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। रसूलपुर, सराय ख्वाजा निवासी प्रिंस के पिता सर्वेश कुमार शर्मा ने अंतिम बार देखे जाने के आधार पर इरशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पांच नवंबर की शाम सात बजे वह छोटे बेटे प्रिंस को घर से बुलाकर ले गया था। घर नहीं लौटने पर रात भर बेटे की तलाश की पर वह नहीं मिला। दूसरे दिन सुबह करीब सात बजे घर के बाहर से शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो घर के सामने कूड़े के ढेर पर रस्सी से बंधा बेटा पड़ा था। सीने के नीचे का हिस्सा जल चुका था।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान कबीर खान को भी आरोपी बनाया। ट्रायल के दौरान अभियोजन के पेश हुए आठ गवाहों के बयान पर उन्हें हत्या और सुबूत मिटाने के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कई गवाहों के बयानों में विरोधाभास पाया लेकिन पिता के बयान व आचरण से कोर्ट हैरान हुई। कोर्ट ने पाया कि पिता ने बयान में कहा कि बेटे की तलाश में वह रात भर भटका। इरशाद के घर गया, जब वह नहीं मिला तो घर लौटकर सो गया। सुबह जब वह घर में चाय पी रहा था तभी घर के बाहर लोगों का शोर सुनकर बाहर निकला तो देखा कि बेटे का शव कूड़े के ढेर पर अधजली अवस्था में था। वहां पुलिस भी मौजूद थी।

कोर्ट ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि बेटा रात भर लापता था। खोजने पर नहीं मिला तो पिता घर आकर चैन से सो गया। सुबह साढ़े छह बजे तक पुलिस को इत्तला किए बिना घर में बेफिक्र चाय की चुस्की लेता रहा। कोर्ट ने पिता के इस आचरण पर निष्कर्ष निकाला कि पिता ने मनगढ़ंत कहानी रची।

अपीलार्थियों की दलील

अधिवक्ता ने दलील दी कि अपीलार्थियों को घर से पूछताछ के लिए उठाकर झूठा फंसाया गया है। इनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष सुबूत नहीं है। झूठ को बल देने के लिए आखिरी बार साथ देखे जाने की कहानी गढ़ी गई। यह सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

कोर्ट की टिप्पणी

मौजूदा मामले में अभियोजन अंतिम बार साथ देखे जाने के सिद्धांत व हत्या के मकसद को साबित करने में विफल रहा। सुबूतों की शृंखला अधूरी हो तो केवल अनुमानों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता- हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed