पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Players put up a stellar performance at the UP State Senior Canoe Sprint Championship.

Sports News : यूपी स्टेट सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की 37वीं स्टेट सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने 500 और 200 मीटर स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न कयाक (K) एवं कैनो (C) स्पर्धाओं में कई जिलों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन
Players put up a stellar performance at the UP State Senior Canoe Sprint Championship.
कयाकिंग कैैनोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

37वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 500 मीटर और 200 मीटर वर्ग की कयाक (के1, के2, के3) तथा कैनो (सी1, सी2, सी4) स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन




 

500 मीटर पुरुष के1 स्पर्धा में उत्तर प्रदेश पैडलिंग टीम के सत्यम पलियान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अलीगढ़ के अंकित चौधरी दूसरे और प्रयागराज के इंद्रराज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। के2 पुरुष वर्ग में यूपी की जोड़ी विकास और बृज ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रयागराज और कौशाम्बी की टीमों ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। के4 पुरुष वर्ग में भी यूपी टीम ने बाजी मारी। सी1 पुरुष स्पर्धा में प्रयागराज के सुधांशु भारतीय विजेता रहे।

विज्ञापन

महिला वर्ग में 500 मीटर के1 स्पर्धा का स्वर्ण कानपुर की सुप्रिया निषाद ने जीता। के2 महिला वर्ग में प्रतापगढ़ की भूमि सोनकर और आंचल सोनकर की जोड़ी पहले स्थान पर रही। सी1 महिला स्पर्धा में कानपुर की अनुष्का ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सी2 महिला वर्ग में प्रयागराज की ऋतिका और अंजलि की जोड़ी विजेता बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार का प्रदर्शन किया। पुरुष सी1 वर्ग में यूपी के अंकुर दुबे ने स्वर्ण, प्रयागराज के अखिल शर्मा ने रजत और अलीगढ़ के अंकित चौधरी ने कांस्य पदक जीता। के2 पुरुष वर्ग में यूपी टीम ने पहला स्थान हासिल किया। सी4 पुरुष वर्ग में प्रयागराज की टीम विजेता रही, जबकि यूपी और बिजनौर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला के1 वर्ग में कानपुर की सुप्रिया निषाद और सी1 महिला वर्ग में प्रयागराज की ऋतिका कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के बिजनौर, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, कानपुर, फतेहपुर, बुलंदशहर, मेरठ और अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि उत्तर प्रदेश में जल क्रीड़ाओं के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है और राज्य स्तर पर प्रतिभाओं की मजबूत फसल तैयार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed