फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry pilgrims burnt Abhishek, Aishwarya's effigy

नाराज तीर्थपुरोहितों ने जलाया अभिषेक, ऐश्वर्या का पुतला

Sun, 06 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Angry pilgrims burnt Abhishek, Aishwarya's effigy
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल न किए पर शनिवार को संगम क्षेत्र में स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के खिलाफ नारे लगाए और पुतला भी जलाया। वहीं प्रयाग धर्मसंघ के आह्वान पर जुटे तीर्थपुरोहितों ने दो टूक कहा, किसी भी सनातन धर्मी को संगम में अस्थि विसर्जन का अधिकार है,  लेकिन इसकी अपनी मान्यता और विधान है जिसका बच्चन परिवार ने खंडन किया है। यह परंपरा दुखद और प्रयाग के तीर्थपुरोहितों का अपमान है। अस्थि विसर्जन में बाहरी पुरोहित का होना धार्मिक व्यवस्था के विपरीत है जिसका तीर्थपुरोहित समाज विरोध करता है। बैठक और विरोध करने वालों में सुभाष पांडेय, अजय पांडेय, राजेंद्र पालीवाल, विष्णु प्रसाद प्रोहा, गोपाल मिश्र, प्रभाकर पांडेय, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, अमित, बृजेश, आशुतोष, रवि, उपेंद्र, रीतेश, सचिन, चंकी, राजेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन


तीर्थपुरोहितों ने कहा पिता की अस्थियां विसर्जित करने अभिताभ जब काशी के पुरोहित लेकर आए तो उसका विरोध किया गया था। ऐसे में अगली बार जब अमिताभ मां तेजी बच्चन की अस्थियां विसर्जित करने आए तो उन्होंने संगम नगरी के तीर्थपुरोहितों से ही अस्थिविसर्जन की पूजा कराई। दोनों स्थितियों से परिचित अभिषेक ने फिर पहली वाली गलती दोहराई और बाहर से पुरोहित लेकर आए।
विज्ञापन


पिता की अस्थियां विसर्जित करने के बाद ऐश्वर्या के भाई आदित्य राज ने स्थानीय तीर्थपुरोहित प्रभाकर पांडेय को दक्षिणा के तौर पर इक्यावन सौ रुपये दिए, लेकिन अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में स्थानीय पुरोहितों को शामिल न किए जाने के विरोधस्वरूप उन्होंने वह राशि घाट पर मौजूद संगम नागरिक समाज में बांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed