यात्रीगण कृपया ध्यान दें : प्रयागराज से वाराणसी, प्रतापगढ़ के लिए चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन
रेल मंत्री की प्रेस वार्ता के बाद डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बताया कि वंदे मेट्रो ट्रेन आसपास के शहरों के लिए चलेगी। इसका संचालन प्रयागराज से वाराणसी, कानपुर से लखनऊ एवं इसी तरह मंडल में अन्य कम दूरी वाले शहरों के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा वन स्टेशन एवं वन प्रोडक्ट का भी दायरा बढ़ाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में निर्मित पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद उसी तर्ज पर वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने की है। इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज में भी होगा। इसे यहां से वाराणसी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर आदि मध्यम श्रेणी के शहरों के बीच चलाया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जा सकती है।
वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शुक्रवार को संवाददाताओं से मुखातिब हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है कि अगले वित्तीय वर्ष से वंदे मेट्रो ट्रेनें भी पटरियाें पर दौड़ने लगेंगी। बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से इंटरसिटी ट्रेनों को बदला जाएगा। इंटरसिटी ट्रेनों की तरह इसमें भी आठ से दस कोच ही रहेंगे। 120 से 130 की रफ्तार से चलने की वजह से वंदे मेट्रो अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में समय कम लेगी। मेट्रो की तरह ही इसमें दरवाजे ऑटोमेटिक रहेंगे। हर एक कोच में एलईडी स्क्रीन भी रहेगी।
रेल मंत्री की प्रेस वार्ता के बाद डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बताया कि वंदे मेट्रो ट्रेन आसपास के शहरों के लिए चलेगी। इसका संचालन प्रयागराज से वाराणसी, कानपुर से लखनऊ एवं इसी तरह मंडल में अन्य कम दूरी वाले शहरों के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा वन स्टेशन एवं वन प्रोडक्ट का भी दायरा बढ़ाया जाएगा।
स्टेशनों पर खुलेंगे जनसुविधा केंद्र, मिलेंगे सभी जरूरत के सामान
प्रयागराज समेत मंडल के कानपुर, अलीगढ़, खुर्जा, फतेहपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला, विंध्याचल, फिरोजाबाद आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सफर के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले तमाम सामान आसानी से उपलब्ध होंगे। इसके लिए स्टेशनों पर जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। देश भर में अभी दो हजार स्टेशनों पर यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाएगी। यह सेंटर 24 घंटे काम करेंगे। रेलवे बोर्ड से इस संबंध में गाइड लाइन आने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में जनसुविधा सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।