फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   blueprint for UP Board exam question papers will be prepared for the first time

UP Board: पहली बार तैयार होगा यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट, विषयों के दिशा-निर्देश तैयार

Tue, 11 Aug 2026 01:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 11 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार होगा। राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य ने बोर्ड के सचिव को संतुलित प्रश्न पत्र संग्रह भेंट किया है। कुछ विषयों के लिए दिशा-निर्देश तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
blueprint for UP Board exam question papers will be prepared for the first time
यूपी बोर्ड मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का पहली बार ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्रों के ब्लू प्रिंट की रूपरेखा बनाई जा रही है। राज्य शिक्षा संस्थान माध्यमिक स्तर के विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करेगा। राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य ने सोमवार को बोर्ड के सचिव को संतुलित प्रश्नपत्र संग्रह भेंट किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र परख के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पहल की गई है। समग्र शिक्षा ने 11वीं और 12वीं के इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। इनका लक्ष्य संतुलित प्रश्नपत्रों का निर्माण करना है।
विज्ञापन


यह विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ और विश्लेषणात्मक चिंतन का आकलन करेंगे। साथ ही, आलोचनात्मक चिंतन, अनुप्रयोग और समस्या-समाधान कौशल भी परखे जाएंगे। तार्किक अभिव्यक्ति और उच्चतर चिंतन कौशल का मूल्यांकन भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षा संस्थान ने पहली बार प्रश्नपत्र निर्माताओं को मार्गदर्शन दिया है। यह मार्गदर्शन ऐसे प्रश्न तैयार करने के लिए है जो रटने के बजाय समझने पर जोर दें। विद्यार्थी प्रमाणों और स्रोतों का विश्लेषण कर सकें।

यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को पूरा हो गया। बोर्ड के परीक्षकों ने डिजिटल मूल्यांकन के दौरान विशेष सतर्कता बरती। इस वजह से कार्य में सात दिन लगे। 

 

कुल 39543 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यह कार्य प्रयागराज, मेरठ और वाराणसी के केंद्रों पर हुआ। अपर सचिव सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इसमें प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हुई। कॉपियों का ऑफलाइन परीक्षण भी किया जा रहा है।

यूपी बोर्ड : 10वीं-12वीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन की समय सारिणी जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी की है। सारिणी व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने से संबंधित है। अग्रसारण केंद्र को 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना था। 

 

इसके बाद प्रति परीक्षार्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कर सकेंगे। शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। 

सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 21 से 31 अगस्त के बीच विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त की जाएगी। अग्रसारण केंद्र की ओर से इन विवरणों की जांच करने की तिथि भी इसी अवधि में निर्धारित की गई है। वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed