{"_id":"6a52ad420f5bd070eb013c27","slug":"body-of-bike-mechanic-found-floating-under-new-bridge-allahabad-news-c-257-1-sald1006-120812-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नए पुल के नीचे उतराता मिला बाइक मैकेनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नए पुल के नीचे उतराता मिला बाइक मैकेनिक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए यमुना पुल के नीचे शुक्रवार देर शाम लापता बाइक मैकेनिक का शव नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने घाट पर कपड़े और अन्य सामग्री से उसकी पहचान की। घाट पर शव होने के कारण कुत्ते शरीर को नोच चुके थे।
नैनी थाना क्षेत्र के खरकौनी निवासी संदीप भारतीया (24) पुत्र दिनेश भारतीया मिर्जापुर राजमार्ग पर अपने भाई के साथ बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। बीते आठ जुलाई की शाम को वह अकेले ही दुकान से घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा।
परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने बताया कि यमुना पुल के नीचे युवक का शव उतराता देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
नजदीक जाने पर परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि आठ जुलाई की शाम को युवक को मवेशी चराने वाले लोगों ने टहलते देखा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नए पुल के नीचे सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग
जहांगीराबाद वार्ड के पार्षद रणविजय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नए यमुना पुल के नीचे कैमरा लगवाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि पुल के नीचे शहर की ओर कैमरा लगा हुआ है। नए पुल से अक्सर लोगों के कूदने की घटनाएं होती है और घाट पर शव मिलते हैं। शाम को अरैल बांध रोड के साथ ही नए यमुना पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाना चाहिए।