{"_id":"6a79934dbda7b0bac70b317a","slug":"chitrakoot-and-pratapgarh-directly-connected-railway-board-approves-merger-of-two-trains-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : चित्रकूट और प्रतापगढ़ सीधे जुड़े, दो ट्रेनों के विलय को रेलवे बोर्ड की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : चित्रकूट और प्रतापगढ़ सीधे जुड़े, दो ट्रेनों के विलय को रेलवे बोर्ड की मंजूरी
Mon, 10 Aug 2026 02:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:31 PM IST
सार
बुंदेलखंड और अवध के यात्रियों, तीर्थ यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर। रेलवे बोर्ड ने कानपुर-चित्रकूट और कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों के विलय को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन। संवाद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड और अवध के यात्रियों, तीर्थ यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर। रेलवे बोर्ड ने कानपुर-चित्रकूट और कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों के विलय को हरी झंडी दे दी है। अब दोनों ट्रेनों को मिलाकर 14123/14124 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से चलकर बांदा, घाटमपुर, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली होते हुए सीधे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। पहले इन ट्रेनों में महज 12 कोच हुआ करते थे लेकिन विलय के बाद अब यह 24 कोच के साथ पटरी पर दौड़ेगी। कोचों की संख्या दोगुनी होने से जनरल और स्लीपर श्रेणी की सीटों में भी खासी वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा और भीड़-भाड़ से बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन के विस्तार की तिथि का एलान जल्द ही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन