फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaos during District Bar Association elections; results withheld amid allegations of ballot papers being loot

Prayagraj : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बवाल, परिणाम रोका, मतपत्र लूटे जाने का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2026 02:47 PM IST
सार

जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना के दौरान रीकाउंटिंग की मांग को लेकर बवाल हो गया। इस पर चुनाव परिणाम रोक दिया गया। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहीं, प्रत्याशियों ने मतपत्र लूटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chaos during District Bar Association elections; results withheld amid allegations of ballot papers being loot
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मतगणना के दौरान जमकर हुआ बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना के दौरान रीकाउंटिंग की मांग को लेकर बवाल हो गया। इस पर चुनाव परिणाम रोक दिया गया। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहीं, प्रत्याशियों ने मतपत्र लूटने का आरोप लगाया है। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में कराई जा रही थी। कई पदों की गणना पूरी हो चुकी थी जबकि कुछ की बाकी थी। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने री-काउंटिंग की मांग की और कुछ लोगों ने इस मांग का विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ता चला गया और बवाल शुरू हो गया।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज सिंह लोकेश व मंत्री पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ‘जीतू यादव’ ने कुछ लोगों पर मतपत्र लूटने के आरोप लगाए। एल्डर कमेटी के सदस्य शीतला प्रसाद मिश्र का कहना है कि चुनाव परिणाम लगभग तैयार हो गया था लेकिन घोषित होने से पहले ही हंगामा हो गया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है और पूरी चुनाव प्रक्रिया हाईकोर्ट के समक्ष रखी जाएगी। अब चुनाव को लेकर निर्णय हाईकोर्ट ही लेगा। जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के लिए सात अगस्त को मतदान हुआ था।

विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार सुबह आठ बजे से संगम सभागार में मतगणना शुरू हुई। दिनभर मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा और देर शाम परिणाम घोषित किए जाने की स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed