सिपाही भर्ती परीक्षा: भीड़ बढ़ने पर चलेंगी ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन, 50 से ज्यादा बसें रिजर्व
आठ से 10 जून तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाएगा तो यूपी रोडवेज ने 50 से अधिक बसें रिजर्व रखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ से 10 जून तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाएगा तो यूपी रोडवेज ने 50 से अधिक बसें रिजर्व रखी हैं।
परीक्षा में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के स्टेशनों पर तकरीबन सात लाख अभ्यर्थियों की आवाजाही का अनुमान है। इसके लिए प्रयागराज स्थित मंडल कार्यालय में वार रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों व अन्य यात्रियों को आवश्यकता पर परीक्षा विशेष (एग्जाम स्पेशल) ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा और मिर्जापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि तत्काल विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सके। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला और मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
दूसरी ओर यूपी रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 650 बसों का संचालन करने की तैयारी की है। 50 से अधिक बसें रिजर्व में भी रखी जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज रीजन रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक डिपो के एआरएम को निर्देश दिया गया है कि जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक होगी, उसी पर अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करें।