सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CRPF jawan's son jumps from Yamuna bridge, body found six hours later

Prayagraj : सीआरपीएफ जवान के बेटे ने यमुना पुल से लगाई छलांग, छह घंटे बाद मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 May 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार दोपहर सीआरपीएफ के जवान के बेटे अंश प्रताप सिंह (21) ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने बाइक को रोड पर छोड़ दिया। करीब साढ़े छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाला गया।

CRPF jawan's son jumps from Yamuna bridge, body found six hours later
युवक ने नए ब्रिज से यमुना में लगाई छलां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार दोपहर सीआरपीएफ के जवान के बेटे अंश प्रताप सिंह (21) ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने बाइक को रोड पर छोड़ दिया। करीब साढ़े छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

Trending Videos


मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना मानधाता गांव गाजीपुर के सीआरपीएफ जवान विजय प्रताप सिंह का परिवार शांतिपुरम में रहता है। अंश घर का इकलौता बेटा था। घर में माता-पिता के अलावा छोटी बहन है। वह किसी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों से कहकर निकला कि वह बाइक से घूमने जा रहा है, थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। दोपहर करीब दो बजे वह नए यमुना पुल पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने जल पुलिस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे अंश का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed