फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deaf-mute child drowns in septic tank; tragic accident occurs while playing.

Prayagraj : सेप्टिक टैंक में डूबकर मूक-बधिर बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 05 Aug 2026 04:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 04:36 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ इलाके में सेप्टिक टैंक में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मूक-बधिर था। खेलते समय वह टैंक के पास पहुंच गया किसी की नजर नहीं पड़ी। घटना  से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Deaf-mute child drowns in septic tank; tragic accident occurs while playing.
कृष्णा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ इलाके में बुधवार को घर के पास बने सेफ्टिक टैंक के गड्ढे में डूबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आग्रह पर पंचनामा कर बच्चे का शव उन्हें सौंप दिया। थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ निवासी लालजी बिंद की मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चों में सब से छोटा कृष्णा (6) जन्म से मानसिक दिव्यांग था जिससे उसे सुनाई नहीं देता था।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह हुई बारिश से उसके घर के पास शौचालय के सेफ्टिक टैंक के लिए खोदे गये गड्ढे में पानी भर गया था। खेलते खेलते कृष्णा गड्ढे के पास पहुंच गया। अचानक पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया और डूब गया। काफी देर बाद मां श्री देवी उसे ढूंढते हुए गढ्ढे के पास पहुंची तो कृष्णा का शव पानी में उतराता दिखा तो वह चीखने चिल्लाने लगी। इस दौरान अन्य परिजन भी आ गए और कृष्णा को गड्ढे से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed