फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Hitch in Rahul Gandhi's interaction with youth in Prayagraj; permission for the venue cancelled.

Prayagraj : प्रयागराज में राहुल गांधी के युवाओं से संवाद में फंसा पेच, आयोजन स्थल के लिए अनुमति निरस्त

Wed, 05 Aug 2026 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 09:01 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल की अनुमति कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने निरस्त कर दी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Hitch in Rahul Gandhi's interaction with youth in Prayagraj; permission for the venue cancelled.
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल की अनुमति कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने निरस्त कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व स्थानीय कांग्रेसी कार्यवाहक अध्यक्ष से उनके आवास पर मिलने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन

राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम आठ अगस्त को केपी इंटर कॉलेज मैदान पर प्रस्तावित है और वहां कार्यक्रम कराने के लिए कांग्रेस ने कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह से अनुमति लेने के बाद निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था। कार्यवाहक अध्यक्ष की ओर से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी को पत्र जारी कर पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त करने की सूचना दी गई है।

विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त 2025 को एक आदेश पारित किया था जिसमें यह कहा गया है कि छात्रों के पठन-पाठन में व्यवधान न हो। कार्यक्रम की वजह से दो विद्यालयों के छात्र प्रभावित होंगे। जो आउटडोर खेल का स्थान है, वह बारिश के पानी की वजह से खराब हो जाएगा जिसे ठीक करने में बहुत दिक्कत व समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजय राय से नहीं हो सकी कायस्थ पाठशाल के अध्यक्ष से मुलाकात

कार्यक्रम की तिथि इस प्रकार हो कि विद्यालय की गतिविधियों में कोई बाधा न हो। पत्र में लिखा है कि उच्च न्यायालय के निर्णय व वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपना कार्यक्रम बरसात के बाद अवकाश की तारीख में निश्चित करें। कार्यवाहक अध्यक्ष ने स्पष्ट लिखा है कि पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त की जाती है और आप पूर्व में जमा धनराशि कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य स्थानीय कांग्रेसी बुधवार शाम को कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह से मिलने खुशहाल पर्वत स्थित उनके आवास पर पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं, इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को अब तक पुलिस प्रशासन से भी मंजूरी मिलने का इंतजार है।

तय तिथि पर ही होगा राहुल गांधी का कार्यक्रम: शहर अध्यक्ष

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि पूर्व में 51 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। केपी इंटर कॉलेज मैदान पर कार्यक्रम की तैयारियों पर काफी धनराशि खर्च हो चुकी है। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से सहयोग मिल रहा है और राहुल गांधी का कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर ही होगा। कार्यक्रम की मंजूरी के लिए अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ बुधवार को बैठक हुई और उन्होंने पार्किंग आदि के बार में जानकारी मांगी है। पुलिस प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को अनुमति दिए जाने का आश्वासन मिला है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, विजय मिश्र, रजनीश सिंह रिशू, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed