फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every floor of the hostel has an RO water purifier; the hostel currently without Wi-Fi will soon get internet access.

Prayagraj News: छात्रावास में हर फ्लोर पर आरओ, बिना वाई-फाई वाले हॉस्टल को जल्द मिलेगा इंटरनेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Every floor of the hostel has an RO water purifier; the hostel currently without Wi-Fi will soon get internet access.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को अब बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। छात्रावासों में पेयजल, सफाई, बिजली, सुरक्षा और इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही लंबित मरम्मत कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सोमवार को डीएसडब्ल्यू, वार्डन और अधीक्षकों के साथ बैठक कर छात्रावासों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय के चार छात्रावासों में मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा हो चुका है। जीएन झा छात्रावास में मरम्मत शुरू होगी। डायमंड जुबली छात्रावास की बाउंड्री की मरम्मत भी जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर भी फोकस

छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई है। जिन हॉस्टलों में अभी वाई-फाई उपलब्ध नहीं है वहां जल्द सुविधा बहाल की जाएगी। हर छात्रावास की हर मंजिल पर कम से कम एक आरओ मशीन लगाने, पंखे-लाइट दुरुस्त रखने, टॉयलेट-बाथरूम की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर हॉस्टल को मिलेगा पुरस्कार

कुलपति ने छात्रावासों के बीच उद्यान और स्वच्छता-रखरखाव प्रतियोगिता कराने की घोषणा की है। एक माह बाद टीम गठित कर सभी छात्रावासों का निरीक्षण कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रावासों को दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। विवि परिसर और छात्रावासों में अगले एक महीने तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed