सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against person who made objectionable comment on former mayor Facebook post

Prayagraj : पूर्व महापौर की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां करना गहरी साजिश का हिस्सा है।

FIR against person who made objectionable comment on former mayor Facebook post
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां करना गहरी साजिश का हिस्सा है। कोतवाली थाना पुलिस ने शैलेश श्रीवास्तव नाम से चल रही फेसबुक आईडी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Trending Videos


पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मीडिया सलाहकार पूनम अग्रवाल ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के फेसबुक पेज पर 3.57 लाख फॉलोअर्स हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम और एक्स पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिन में शैलेश श्रीवास्तव नाम की फेसबुक आईडी से पूर्व महापौर की विभिन्न फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इस आईडी के एड्रेस सेक्शन में महाराष्ट्र (पुणे) और इलाहाबाद अंकित है। हालांकि, आईडी लॉक होने की वजह से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एफआईआर में बताया गया कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 को आरडीएक्स रिमोट बम से प्राण घातक हमला किया गया था। घटना में सिविल गनर समेत दो लोगों की मृत्यु हुई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सुनवाई बिल्कुल अंतिम चरण में है। इस संवेदनशील समय पर टिप्पणियों की गहन विवेचना की आवश्यकता है। आशंका जताई गई है कि यह मुकदमे के आरोपियों पर संभावित कार्रवाई की वजह से सुनियोजित षड्यंत्र हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed