{"_id":"69a8207275f8bccc4b0dd253","slug":"five-pairs-of-special-trains-will-run-from-prayagraj-to-delhi-for-holi-allahabad-news-c-3-1-ald1024-835403-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: होली पर यात्रियों की राह हुई आसान, प्रयागराज से दिल्ली के लिए चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: होली पर यात्रियों की राह हुई आसान, प्रयागराज से दिल्ली के लिए चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
होली मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने अलग-अलग तिथि में प्रयागराज से दिल्ली के बीच पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
होली मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने अलग-अलग तिथि में प्रयागराज से दिल्ली के बीच पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें पांच मार्च से दस मार्च के बीच संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
Trending Videos
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04141/04142 प्रयागराज से पांच मार्च और दिल्ली से छह मार्च को , गाड़ी संख्या 04143/04144 प्रयागराज से छह मार्च और दिल्ली से सात मार्च को, गाड़ी संख्या 04145/04146 प्रयागराज से सात मार्च और दिल्ली से आठ मार्च को, गाड़ी संख्या 04147/04148 प्रयागराज से नौ मार्च और दिल्ली से दस मार्च को और गाड़ी संख्या 04149/04150 प्रयागराज से आठ मार्च और दिल्ली से नौ मार्च को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सभी का ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि कांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया आठ मार्च वाली स्पेशल रात 8:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी। अन्य तिथियों में इसकी रवानगी रात 9:30 बजे होगी , जो अगले दिन सुबह 9:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से सुबह 10:15 बजे चलकर ट्रेन रात 11:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।
