{"_id":"6a82c7c3d101b36c690985e5","slug":"heavy-rain-in-prayagraj-situation-spirals-out-of-control-ndrf-takes-charge-in-kareli-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heavy Rain In Prayagraj : प्रयागराज में भारी बारिश से हालात बेकाबू, करेली में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heavy Rain In Prayagraj : प्रयागराज में भारी बारिश से हालात बेकाबू, करेली में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
Mon, 17 Aug 2026 03:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
प्रयागराज में रविवार रात से सोमवार में भोर तक हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। सड़कों और गलियों में घुटने भर से ज्यादा पानी भर गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज के करेली में भारी बारिश से पानी घरों में घुस गया। एनडीआरएफ ने लोगों को रेस्क्यू किया।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में रविवार रात से सोमवार में भोर तक हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। सड़कों और गलियों में घुटने भर से ज्यादा पानी भर गया है। शहर के सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कटरा, निरंजन डॉटपुल, लीडर रोड, राजरूपपुर, चौक, दारागंज, टैगोर टाउन, अलोपीबाग, करेली समेत कई मोहल्लों में घरों में पानी भर जाने से परेशानी बढ़ गई है। करेली में एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
कुरेली के जसीर की पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया। सूचना मिलते ही एसीपी अतरसुइया राम सिंह, एनडीआरएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बोट की मदद से कई घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
टापू में तब्दील हुआ सीएमपी डिग्री कॉलेज
भारी बारिश के चलते सीएमपी डिग्री कॉलेज टापू में तब्दील हो गया है। मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर में घुटने तक पानी भर गया है। महात्मा गांधी मार्ग से कॉलेज में जाने वाला प्रमुख मार्ग जल भराव के चलते बाधित होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर आए छात्र-छात्राएं नगर निगम की व्यवस्था को कोसते दिखे। उनका कहना है कि अगर जल निकासी की उचित व्यवस्था होती तो ऐसी स्थिति पैदा न होती।
विज्ञापन