{"_id":"69f86f76711918930c04c448","slug":"husband-of-former-mp-professor-rita-bahuguna-joshi-passes-away-breathed-his-last-at-pgi-lucknow-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 May 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रयागराज की पूर्व सांसद और पूर्व मेयर डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों बीमार चल रहे थे। पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता जोशी और उनके पति पीसी जोशी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज की पूर्व सांसद और पूर्व मेयर डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों बीमार चल रहे थे। पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार को सुबह प्रयागराज में होगी। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीपी जोशी के निधन पर शोक जताया है।
Trending Videos
भाजपा की पूर्व सांसद और यूपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने लगभग सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही परिजनों के साथ ही पार्टी और उनके समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-"बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि मेरे पति पी.सी. जोशी का आज दिनांक चार मई को प्रातः सात बजे एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है। आज शाम चार बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे। अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी।
परिजनों के मुताबिक पीसी जोशी पिछले काफी समय से बीमार थे, और उनका एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और फिर संभल नहीं पाई। जिसके चलते उनका निधन हो गया.
मैकेनिकल इंजीनियर थे पीसी जोशी
पूर्व सांसद के पति पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और कई महत्वपूर्ण संस्थानों में अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी शादी रीता बहुगुणा जोशी से 1976 में हुई थी।