Prayagraj : चार साल तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, कराया धर्म परिवर्तन, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती ने जबरन धर्मांतरण व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने एक युवक व उसके पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे जबरन बंधक बनाकर चार साल तक रखा गया।
विस्तार
मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती ने जबरन धर्मांतरण व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने एक युवक व उसके पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे जबरन बंधक बनाकर चार साल तक रखा गया और मारपीट भी की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव की एक दलित युवती का आरोप है कि उसकी फोन पर एक युवक से बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। युवक मुस्लिम था लेकिन उसने धर्म छिपाकर अपना नाम आजाद सिंह बताया। आरोप है कि चार साल पूर्व वह उसे चंडीगढ़ ले गया और धर्म परिवर्तन करा मुस्लिम दे दिया।
मुस्लिम रीति रिवाज मानने का दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे लेकर घर आया। यहां उसने अपने पिता संग मिलकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया और अभिलेख तैयार कर लिए। साथ ही घर में बंधक बना कर मारते पीटते रहे। जबरन गर्भपात भी करा दिया।
10 जुलाई को उसने किसी तरह थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर शनिवार को ग्राम किरांव निवासी एजाज और उसके पिता मुन्ने उर्फ फुत्ते के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, मारने पीटने, बंधक बनाने, धर्म परिवर्तन कराने, एससी एसटी एक्ट आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।