सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Logical reasoning questions increased the challenge in the PG entrance exam at Allahabad University.

Prayagraj News: इविवि में पीजी प्रवेश परीक्षा में तार्किक क्षमता के प्रश्नों ने बढ़ाई चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Logical reasoning questions increased the challenge in the PG entrance exam at Allahabad University.
विज्ञापन
इविवि और संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार से परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन पीजीटी-दो व आईपीएस पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई।

परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा लेकिन तार्किक क्षमता (रीजनिंग) और सामान्य जागरूकता से जुड़े कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे।

पहले दिन सुबह 10 से 12:10 बजे तक पहली पाली की परीक्षा 750 और दूसरी पाली में (दोपहर 2.30 से 4.40 बजे तक) में 946 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों पालियों में 289 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। औसत उपस्थिति लगभग 85 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन एमसीए, एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी, एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज, एमएससी मैटेरियल साइंस, एमएफए, एमए महिला अध्ययन, एमएड, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज, एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन, एमए थिएटर एंड फिल्म, बीएड, एमएड सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन परीक्षा हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजीएटी-दो के तहत 15 व्यावसायिक व विज्ञान पाठ्यक्रमों की परीक्षा में 1988 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पीआरओ जया कपूर के मुताबिक परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। आगामी दिनों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed